N/A
Total Visitor
32.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

एग्जिट पोल के बाद बढ़ी प्रत्याशियों की बेचैनी, पल-पल का इंतजार पड़ रहा भारी स्ट्रांग रूम पर पहरेदारी

विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद मतगणना के इंतजार में प्रत्याशियों के लिए पल-पल भारी पड़ रहा है। आगरा जिले के मतगणना स्थलों पर सतर्कता बढ़ गई है। स्ट्रांग रूम के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। दो दिन बाद जिले की नौ सीटों के लिए पांच स्थानों पर मतगणना होगी। सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बाह, फतेहाबाद स्ट्रांग रूम पर निरीक्षण में व्यवस्थाएं परखी।

शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी में पांच सीटों के वोटों गिने जाएंगे। यहां एत्मादपुर, ग्रामीण, छावनी, दक्षिण व उत्तर की ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बने हुए हैं। सोमवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने बाह में भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मतगणना की व्यवस्थाएं देखीं। फिर फतेहाबाद मंडी समिति पहुंचे। यहां टेबल, टेंट व अन्य व्यवस्थाएं परखीं। डीएम के मुताबिक मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

आठ-आठ लोग कर रहे निगरानी
मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की निगरानी के लिए प्रत्याशियों ने 24 घंटे कैंप लगा रखे हैं। जहां आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में आठ-आठ लोग पहरा दे रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों ने निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए हैं। बाह में सपा, भाजपा व बसपा तीनों प्रत्याशियों के कैंप लगे हुए हैं। शाहदरा मंडी में भाजपा ने कैंप नहीं लगाए। यहां सपा का निगरानी कैंप लगा है।

रामबाग से नुनिहाई तक दस मार्च को बंद रहेगा हाईवे
मतगणना के दौरान दस मार्च को रामबाग चौराहा से नुनिहाई तिराहा स्थित बजरंग पेट्रोल पंप तक हाईवे बंद रहेगा। किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक सिर्फ मतगणना कार्य एवं कार्मिकों के वाहनों को अनुमति होगी। इनके अलावा सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। मथुरा से आने वाले वाले दक्षिण बाईपास होकर जाएंगे, जबकि फिरोजाबाद से आने वाले वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »