रामलला के दर्शन के बाद दलित बस्ती के लोगों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनाई दिवाली

0
150
अयोध्या, 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर अयोध्या में खास अंदाज़ से त्योहार मनाया। उन्होंने रामलला के दर्शन किए और उसके बाद दलित बस्ती में जाकर फल और मिठाई बांटी। इस पहले, बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के 55 घाटों पर एक साथ 25 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित करने का विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया। इसके अलावा, उन्होंने 1100 बटुकों के साथ मां सरयू की महाआरती भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के पावन पर्व पर अयोध्यावासियों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अपने धाम में 22 जनवरी को भव्य महल में विराजमान होकर अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। लंबे कालखंड के बाद यह त्योहार विशेष है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एक दीप के साथ जोड़कर बंधकर रहना सिखाता है और अज्ञानता, अराजकता के खिलाफ हमें एक सूत्र में जोड़कर दीप से दीप जलने के भाव को जागृत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर मनाएं और एक दूसरे के साथ मिलकर रहने का संकल्प लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here