N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

राष्ट्र के नाम संबोधन आज, सुबह नौ बजे करेंगे देश को संबोधित 

उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। वे सुबह नौ बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। गुरू नानक प्रकाश पर्व के मौके पर पीएमओ कार्यालय की ओर से इसको लेकर जानकारी साझा की गई है। कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं को लोकार्पण करने वाले हैं।

इसके बाद शाम को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे, लेकिन इन सबसे पहले वे सुबह नौ बजे देश के नाम संदेश देने वाले हैं।

अपने 11वें राष्ट्र के नाम संदेश से पहले पीएम मोदी ने 22 अक्तूबर 2021 को देश को संबोधित किया था। यह संबोधन कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर किया गया था। इस दौरान पीएम ने सभी देशवासियों, मेडिकल स्टाफ, वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि की बधाई दी थी।

19 मार्च 2020- पीएम ने जनता कर्फ्यू की अपील की थी।

24 मार्च 2020- पीएम ने कोरोना के चलते 21 दिन का लॉकडाउन लगाया।

3 अप्रैल 2020- मेडिकल स्टाफ के उत्साहवर्धन के लिए नौ मिनट के लिए लाइट बंद करके दीये जलाने की अपील।

14 अप्रैल 2020- तीन मई को लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान।

12 मई 2020- आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा।

30 जून 2020- मुफ्त राशन योजना नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान।

20 अक्तूबर 2020- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं की अपील।

20 अप्रैल 2021- कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

7 जून 2021- नई वैक्सीन नीति का ऐलान। केंद्र ने वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी खुद ली थी।

22 अक्तूबर 2021- 100 करोड़ वैक्सीन के डोज लगने पर किया था देश को संबोधित।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »