N/A
Total Visitor
29.7 C
Delhi
Saturday, August 2, 2025

अभिनेत्री सृष्टि रोड़े अस्पताल में भर्ती, हेल्थ अपडेट प्रशंसकों के साथ साझा किया

सृष्टि रोड़े आज टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। हालांकि उन्हें ये पहचान बिग बॉस 12 से मिली। बिग बॉस 12 में सृष्टि को उनके क्यूट अंदाज और उनके फैशन के लिए बहुत पसंद किया। उस सीजन में वो प्रसिद्ध प्रतिभागियों में से एक थी। बिग बॉस के बाद सृष्टि की सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अपने फैंस से अकसर जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जहां उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती हैं।

सर्जरी के लिए भर्ती हुईं सृष्टि रोड़े

सृष्टि ने अपनी हेल्थ पर अपडेट अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं हैं। इस वीडियों को उन्होंने अपना हालचाल प्रशंसकों को बताया। इस वीडियो को डालते हुए इसके साथ सृष्टि ने लिखा, ‘सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। 5 दिन हो गए हैं, लेकिन मैं अभी भी अस्पताल में हूं। आप सबके प्यार से रिकवर हो रही हूं। आप सबके ढ़ेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया। हालांकि सृष्टि की किस चीज की सर्जरी थी, इस बारे में उन्होंने नहीं बताया।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने दिया प्यार

सृष्टि रोड़े के इस वीडियो के सामने आने एक बाद प्रशंसक अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री के लिए चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर सृष्टि को जल्दी ठीक होने के लिए कहा और साथ ही ढेर सारा प्यार दिया। एक यूजर ने सृष्टि की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जल्दी से ठीक जाइए, मैं आपके लिए चिंतित था। क्या हुआ, भगवान आपकी हमेशा रक्षा करें। अपना ध्यान रखिए और पूरी एनर्जी के साथ घर लौटकर आइए। पहले की तरह ही स्वस्थ हो जाइए, क्यूट छोटी सी सृष्टि।’ तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप जल्दी ठीक हो जाओ में आपकी रील्स बहुत मिस कर रही हूं।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने दिया प्यार

सृष्टि रोड़े के इस वीडियो के सामने आने एक बाद प्रशंसक अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री के लिए चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर सृष्टि को जल्दी ठीक होने के लिए कहा और साथ ही ढेर सारा प्यार दिया। एक यूजर ने सृष्टि की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जल्दी से ठीक जाइए, मैं आपके लिए चिंतित था। क्या हुआ, भगवान आपकी हमेशा रक्षा करें। अपना ध्यान रखिए और पूरी एनर्जी के साथ घर लौटकर आइए। पहले की तरह ही स्वस्थ हो जाइए, क्यूट छोटी सी सृष्टि।’ तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप जल्दी ठीक हो जाओ में आपकी रील्स बहुत मिस कर रही हूं।

कई बड़े शोज का सृष्टि रह चुकी हैं हिस्सा

सृष्टि रोड़े कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2007 में टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वो कई लोकप्रिय टीवी शोज कर चुकी हैं। सृष्टि को छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह-एक नई उम्मीद, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे शोज में अभिनय करते हुए देखा गया है। लेकिन उन्हें टेलीविजन में जो अलग पहचान मिली वो रियलिटी शो बिग बॉस से मिली, जहां सृष्टि का एक नया रूप सामने आया।

मनीष नागदेव के साथ रिश्ते में रही सृष्टि

सृष्टि टीवी अभिनेता मनीष नागदेव के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। सृष्टि और मनीष नागदेव तकरीबन 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2017 में सगाई कर ली थी। हालांकि, बिग बॉस से निकलने के बाद सृष्टि ने मनीष संग अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। मनीष ने बताया था कि सृष्टि ने उनसे मिलकर नहीं बल्कि फोन पर ही रिश्ता खत्म किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपनी फीलिंग प्रशंसकों के सामने रखी थी। मनीष बनूं मैं तेरी दुल्हन, हम लड़कियां, बेगूसराय जैसे शोज में काम किया है।

रोहित सुचांती को माना जाता है इनके ब्रेकअप की वजह

मनीष और सृष्टि के ब्रेकअप की वजह अभिनेता रोहित सुचांती को माना जाता है। दरअसल रोहित और सृष्टि बिग बॉस के एक ही सीजन के प्रतियोगी थे। इन दोनों की जोड़ी को लोग इस शो में पसंद करते थे। रोहित ने नेशनल टेलीविजन पर ये तक कह दिया था कि वो सृष्टि को पसंद करते हैं। इन दोनों के बीच बिग बॉस के घर में एक अलग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। मनीष और सृष्टि के ब्रेकअप की वजह रोहित को ही माना जाता है। बिग बॉस के घर से बाहर आकर जब सृष्टि ने मनीष से ब्रेकअप किया तो हर किसी को यही लगा कि वो रोहित को डेट कर रही हैं, लेकिन इस अभिनेत्री ने ये सफाई दी कि वो रोहित को डेट नहीं कर रही वो बस उनके अच्छे दोस्त हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »