34 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मलाइका और अर्जुन ने अलग होने का फैसला किया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा छह दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गईं हैं। कहा जा रहा है कि वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए अकेले रहने का किया है।

इस छह दिनों में अर्जुन कपूर एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं। अर्जुन को तीन दिन पहले ही बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद वह डिनर के बाद उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका आमतौर पर अर्जुन के साथ इन फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार उन्हें उनके साथ नहीं देखा गया था।”

पिछले हफ्ते, मलाइका अरोड़ा ने अस्वस्थता होने के कारण इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में शामिल होने से मना कर दिया। शो के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री “थोड़ा लो” महसूस कर रहीं थीं इसलिए उन्होंने मेकर्स से बात कर ग्रैंड फिनाले में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles