बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने कल यानी 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया, इस खास मौके को एक्टर ने अपने फैंस के साथ केक काटकर मनाया। रणबीर को उनके फैंस के साथ बर्थडे का जश्न मनाते देखा गया, जिसके कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। रणबीर इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए उन्होंने जींस के साथ ग्रे स्वेटशर्ट कैरी किया था।
रणबीर को इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स के अलावा उनके फैंस हंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, एक्टर की पत्नी आलिया भट्ट और बहन करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।