मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कभी तापमान में तेजी तो कभी आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में दिनभर आसमान साफ होने के साथ अच्छी धूप निकली। इस दौरान हवा चलती रहने से ठंडक बनी रही।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-यूपी में बृहस्पतिवार तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के समय हवा शांत रहीं तो कोहरा छा सकता है। आने वाले दिनों में संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।