मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक देश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक अप्रैल को भी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।