N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

आम आदमी पार्टी ने दावा किया, सीएम आतिशी समेत कई अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा है। आप ने दावा किया है कि सीएम आतिशी समेत कई अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है। और आने वाले दिनो में मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी होने वाली है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘हम बहुत ईमानदार पार्टी हैं…वे (भाजपा) हमेशा चुनाव से पहले हमारे नेताओं को गिरफ्तार करते हैं और हमें जानकारी है कि वे दिल्ली की सीएम आतिशी को भी गिरफ्तार करने जा रहे हैं। मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी होने वाली है और अन्य आप नेताओं को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। भाजपा घबरा गई है और उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है।’

इससे पहले सोमवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जल्द ही आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारेगी।
अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली सीएम आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा और ‘आप’ के कुछ नेताओं पर रेड होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी। भाजपा दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। अभी तक इन्हें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला, आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। ‘आप’ एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।
मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर तीखा हमला बोला है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री आतिशी को अभद्र भाषा बोलने वाले प्रत्याशी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बना दिया है। ऐसे में अब लोगों को तय करना है कि उन्हें महिलाओं का अपमान करने वाला या महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने व उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और बसों की यात्रा फ्री करने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए।
सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि आतिशी के पिता 80 साल की उम्र के हैं और बीमार हैं। ऐसी हालत में भाजपा नेता एक महिला मुख्यमंत्री के मां-पिता को अभद्र भाषा बोल रहे हैं। यह शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उस व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने संसद में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चुनाव में वो आप के खिलाफ लड़ सकते हैं। लेकिन, जहां महिला सम्मान की बात आती है, वहां केजरीवाल और आप में कोई मतभेद नहीं रखते हैं। सबसे पहले महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बयान दिए हैं। लेकिन, उनकी ही पार्टी के नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित ने भाजपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ है कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भाजपा से मिले हुए हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »