N/A
Total Visitor
31.3 C
Delhi
Sunday, August 10, 2025

आज कई सड़कों पर NO ENTRY,शहर में रहेगा रूट डायवर्जन सीएम योगी के आगमन पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान 30 मिनट तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। हालांकि, शव वाहन व एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा। एडीसीपी यातायात डीके पुरी के अनुसार, पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी वाहन को अर्दली बाजार, चौकाघाट नहीं जाने दिया जाएगा। अंबेडकर चौराहा से कचहरी की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। भोजूबीर से सर्किट हाउस की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। गोलघर कचहरी से पुलिस लाइन जाने पर रोक रहेगी।

रामनगर चौराहा से सामनेघाट कोई भी वाहन नहीं जाएगा। यह वाहन हाईवे के रास्ते जाएंगे। सामनेघाट और सीर गेट से कोई भी वाहन बीएचयू गेट मालवीय चौराहा नहीं आ सकेगा। संकट मोचन तिराहे से कोई भी वाहन रविदास गेट चौराहा की ओर नहीं जाएगा। नरिया तिराहे से बीएचयू गेट की ओर नहीं जाया जा सकेगा। गोदौलिया चौराहे से मैदागिन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। मैदागिन से गोदौलिया जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। एडीसीपी यातायात के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय ही यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »