N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

सरिया से लदा एक ट्रॉला बेकाबू होकर मकान में घुसा, हादसे में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां सरिया से लदा एक ट्रॉला बेकाबू होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

मलबे में भी एक शख्स के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सरिया से लदा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे एक सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। ट्रक में सवार भी दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। ट्रक में सात लोग सवार थे।

 

मैनपुरी सीएमओ पीपी सिंह ने बताया कि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच लोगों को अस्पताल लाया गया। तीन मामूली रूप से घायल जबकि दो की हालत गंभीर है।

 

मौके पर पुलिस जेसीबी के सहारे मलबे को हटा रही है, मलबे में अब भी एक शख्स के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद रात में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »