बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।
हादसा जिले के गुडामालानी थाना अंतर्गत सिणधरी सांचौर हाईवे पर हुआ। सभी मृतक गुजरात के हैं, जो बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को गुडामालानी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही साथ मृतकों के शव भी मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
गुडामालानी उपाधीक्षक शुभकरण ने बताया कि कार में गुजरात निवासी कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्चा घायल हो गए। इनको प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे में मृतक राजेश पुत्र कैलाश माहेश्वरी (22), महिला द्रौपदी बहन (65) पत्नी हाथी भाई, मनीषा बहन (32) पुत्री डूंगरमल निवासी धानेरा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को गुड़ामालानी के मोर्चरी में रखवाया है।