N/A
Total Visitor
32.2 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

श्री काशी विश्वनाथ धाम में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

वाराणसी, 24 जून 2025: श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में मंगलवार को आयोजित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक के अवसर पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित विशिष्ट अतिथियों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मंदिर प्रशासन ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया और दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की।

बैठक के उपरांत श्री काशी विश्वनाथ धाम के त्र्यंबकेश्वर सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विविध कलात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पं. अंशुमन महाराज ने सरोद वादन, प्रो. सुप्रिया शाह (बी.एच.यू.) ने सितार वादन, अभिषेक कुमार (बी.एच.यू.) ने बांसुरी वादन और पं. विभास महाराज (बी.एच.यू.) व उदय शंकर ने तबला संगत से दर्शकों को भावविभोर किया। इसके अतिरिक्त, बाल कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

इस संगीतमय संध्या का संचालन दूरदर्शन की उद्घोषिका मीनाक्षी दीक्षित ने कुशलतापूर्वक किया। यह आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम की सांस्कृतिक गरिमा और आध्यात्मिक परंपरा को रेखांकित करने वाला रहा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »