N/A
Total Visitor
32.1 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

भाजयुमो पुलिस जिला नवगछिया के द्वारा सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया

कुमार सत्यम (पारुल ) भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आज सोमवार को भाजपा कार्यालय में नवमनोनीत जिला पदाधिकारी टीम का सम्मान समारोह किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।

उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 12 बजे से था और 11 बजे से कार्यकर्ता बाइक और चार चक्का वाहन से मार्च निकालते हुए हॉल पहुंचे।। इस बीच कार्यक्रम में सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को भगवा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंहने कहा बीजेपी सरकार पूरे देश में परिवर्तन लाई है, लेकिन जदयू राजद और कांग्रेस को यह परिवर्तन नहीं दिखाई देता। इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि उन्हें परिवर्तन दिखाएं।

वही प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष अपना जनेऊ लोगों को दिखा रहे हैं और अन्य पार्टी विष्णु भगवान का मंदिर बनवाने की बात कह रही है। ये भी तो परिवर्तन ही है जो हमारी सरकार के बाद आया है।

वही जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने कहा कि 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी बीजेपी ही सरकार बनेगी और कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहें।
मंच संचालन जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो व धन्यवाद ज्ञापन अंजली शर्मा ने किया!!

कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक कुशवाहा व सौरभ पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष अंजली शर्मा, डब्लू मंडल,कृष्णा सिंह जिला मंत्री सज्जन भारद्वाज, अमरजीत सिंह, रिसर्चन, जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो सोशल मीडिया संयोजक राहुल साह, शुभम कुमार,समेत भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »