महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 44वें दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हो गया है। कुलपति प्रो एके त्यागी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने समारोह का शुभारंभ किया। कलश में जल भरकर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ।
बता दें कि आज 65 मेधावियों को 76 स्वर्ण पदक मिलेंगे। स्नातक में बीकॉम की आंचल राय और स्नातकोत्तर में एमबीए की छात्रा निष्ठा द्विवेदी सर्वोच्च अंक हासिल कर ओवरऑल टॉपर बनी हैं। कार्यपरिषद ने 85737 विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक और शोध की उपाधि देने पर मुहर लगा दी है। सर्वाधिक स्वर्ण पदकों पर आधी आबादी का कब्जा है। 65 मेधावियों में 49 छात्राएं हैं।
मेधावियों की लिस्ट..स्नातक के मेधावीआंचल राय (दो मेडल), रूपा मौर्या, जागृति मिश्रा, अंजली विश्वकर्मा, दृष्टि दीक्षित व सुमन कुमारी, दिव्यांशी पांडेय, राहुल सिंह, दीक्षा शर्मा, जान्हवी खन्ना (दो मेडल), अर्पिता कुमारी, अभिषेक आनंद, तृप्ति सिंह, श्रेया जायसवाल, मोहम्मद अफजल, रश्मि शर्मा, अर्चना कुमारी।स्नातकोत्तर के मेधावीनिष्ठा द्विवेदी (तीन मेडल), सुनीता कुशवाहा (दो मेडल), नूर सबा, सिंटू सोनी, सौमी मंडल, रवि गौर, साकांक्षा प्रिया, खुशी श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, शशि मौर्या व रचना, शैलेश कुमार मिश्रा, युसरा नदीम, जुल्फा तबस्सुम व आकृति, सुष्मिता सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जया पटेल, नेहा गोयल, स्निग्धा परिहार, छाया देवी, शिवानी गुप्ता, सावन कुमार, शुभम जैन, रिशु कुमार गुप्ता (दो मेडल), सुधांशु शेखर मिश्रा, प्रज्ञा (दो मेडल), पूर्णिमा राय, नीरज कुमार, शबीना खातून (दो मेडल), आकांक्षा सिंह (दो मेडल), पुष्पलता मिश्रा, प्रतिमा सिंह, इंद्रजीत विश्वकर्मा, प्राची पाठक, प्रगति द्विवेदी, शिवांगी मिश्रा, भाव्या पांडेय, जमुना यादव, प्रज्ञा दुबे, श्रृंखला दुबे, काजल मिश्र (दो मेडल), पूनम भारती, तहनीयत अंसारी, प्रिया सिंह, प्रियंका सेठ।
दो उत्कृष्ट खिलाड़ी किक बाक्सिंग में मुस्कान बिजलानी व तीरंदाजी में सौरभ मौर्या।