बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड का असर मतदान केंद्रों पर भी देखने को मिल रहा है। मतदाता धीरे-धीरे बूथ पर पहुंच रहे हैं। सभी बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सभी बूथ पर दंडाधिकारी, क्यूआरटी, पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर लाइव वेवकास्टिंग से निगरानी की जा रही है।
23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग होने जा रही है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है।
महिला वोटिंग ज्यादा होने की उम्मीद कुल मतदाता- 61,94,826 पुरुष मतदाता- 32,60,259 महिला मतदाता- 29,34,317 अन्य मतदाता- 250 68 सीटों पर सीधे वोटर चुनेंगे मुख्य और उप मुख्य पार्षदकुल पद- 1665 वार्ड पार्षद- 1529उप मुख्य पार्षद- 68मुख्य पार्षद- 68प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या ज्यादाकुल प्रत्याशी- 11,127पुरुष प्रत्याशी- 5,154 महिला प्रत्याशी- 5973 पुरुष प्रत्याशियों में उप मुख्य पार्षद पर ज्यादा जोरकुल पुरुष प्रत्याशी- 5154 वार्ड पार्षद प्रत्याशी- 4345उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 443मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 366महिला प्रत्याशियों में मुख्य पार्षद पर ज्यादा जोरकुल महिला प्रत्याशी- 5973वार्ड पार्षद प्रत्याशी- 5085उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 392 मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 496 चेयरमैन पद के उम्मीदवार को मारी गोलीसीवान में वोटिंग से कुछ घंटे पहले अपराधियों ने एक प्रत्याशी को गोली मार दी। घायल की पहचान पिंटू कुशवाहा के रूप में हुई है। घायल नगर निगम चुनाव में चेयरमैन पद के उम्मीदवार है। रात साढ़े 12 बजे आंदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घेर कर पिंट कुशवाहा को गोली मार दी। प्रत्याशी रात में लोगों से संपर्क करने निकला था। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी ने वोटरों को पायल और पैसा बांटने का विरोध किया था, इसी के चलते उसे गोली मार दी गई।