अगले साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति में सोमवार को 11 नए नेताओं को शामिल किया गया।
कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा से सत्ता हथियाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने कर्नाटक-2023 में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव समिति में अतिरिक्त नामों को शामिल करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
प्रदेश चुनाव समिति में शामिल नामों में बी एल शंकर, परमेश्वर नाइक, उमाश्री, रमेश कुमार, रामनाथ राय, एच एम रेवन्ना और ए एम हिंदासगेरी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस के नेता जमीर अहमद, शिवानंद पाटिल, शरणबसप्पा गौड़ा दर्शनपुर और शरण प्रकाश पाटिल को भी समिति में शामिल किया गया है।