मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा आयोजन करने की तैयारी की है। 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाग लेने आएगी। प्रदेश सरकार जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहडोल पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5.25 बजे भोपाल राजभवन आएगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम होगा। शाम 6.30 बजे से 7.15 बजे के बीच राष्ट्रपति रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी राजमार्ग को फोरलेन करने का वर्चुअली शिलान्यास करेगी। इसके अलावा डीआरडीई ग्वालियर की लैबोरेटरी (बीएसएल-4) का भी वर्चुअली शिलन्यास करेगी।
बुधवार 16 नवंर को राष्ट्रपति 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच महिला स्वसहायता समूहो के सम्मेलन को संबोधित करेगी। यह कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। दोपहर 12.45 बजे राष्ट्रपति स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।