N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

देश मना रहा एकता दिवस सरदार पटेल की जयंती पर ,राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन

देश आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। आज ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि भी है। दिवंगत नेताओं का देश के नेता व नागरिक पुण्य स्मरण कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री समेत अनेक नेताओं ने सरदार पटेल के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया।

सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की एकता व 500 से ज्यादा देसी रियासतों का विलय करा कर अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, इंदिरा गांधी ने देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए किए गए संघर्ष के चलते बलिदान दे दिया। 31 अक्तूबर 1984 को दिल्ली में उनके निवास पर उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

शक्ति स्थल पहुंचे सोनिया गांधी, खरगे व अन्य नेता

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेताओं ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »