N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

आज सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया, इसी के साथ महापर्व समापन की ओर बढ़ेगा। 

बाट जे पूछेला बटोहिया, ई दल कहवां जाए, तूं आन्हर रे बटोहिया ई दल सूरज बाबा के जाए…, कोपि-कोपि बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग… ले ले अईह हो भईया गेहूं के मोटरिया…, उग हो सुरूज देव…, कांचे ही बांसा के बहंगिया बहंगी लचकत जाए… व केरवा पे फरेला घवध से ओ पे सुगा मंडराय… जैसे गीतों को गाते हुए राजधानी में पूर्वांचल के लोगों ने यमुना नदी किनारे समेत दो हजार स्थानों पर बने कृत्रिम घाटों, पश्चिम यमुना नहर, झीलों और तालाबों पर छठ पूजा के मौके पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। वह इन स्थानों पर आज सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। व्रती महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी और महापर्व समापन की ओर बढ़ेगा।

इससे पहले कल आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रद्धालुओं की टोली रविवार दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ यमुना किनारे पुराना यमुना पुल, कुदसिया घाट, गीता कालोनी, बस अड्डा, चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद घाट, आईटीओ, कालिंदी कुंज आदि स्थानों घाटों के अलावा जहांगीरपुरी, नरेला, उत्तम नगर, डाबड़ी, ककरौला, बदरपुर, सरिता विहार, आश्रम, जैतपुर, संगम विहार, देवली, महरौली, पालम, महावीर एंकलेव, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन, नांगलोई, सुलतानपुरी, मंगोलपुरी, बुराड़ी आदि इलाकों में बने कृत्रिम घाटों के साथ-साथ पश्चिम यमुना नहर, भलस्वा झील और तालाबों के लिए गीत गाते हुए निकलनी शुरू हुई। भोजपुरी गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।

सायंकाल में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु सूर्यास्त होने से काफी पहले ही पानी में खड़े होने लग गए थे। इस बीच श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रणाम किया। तत्पश्चात अर्घ्य के रूप में पूजन सामग्री भावनात्मक रूप से उन्हें समर्पित की। महिलाओं के सिरों पर अर्घ्य के सामान से भरी टोकरियां रखी हई थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सोमवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर डेरा डाल लिया।

 

बोट क्लब पर वीआईपी ने की पूजा, आम लोग भगाए

कर्तत्व पथ स्थित बोट क्लब पर छठ पूजा के मामले में दिल्ली पुलिस का दोहरा चेहरा देखने को मिला। दिल्ली पुलिस ने यहां पर वीआईपी लोगों को छठ पूजा कराई, जबकि आम लोगों को भगा दिया। दिल्ली पुलिस ने कृषि भवन व शास्त्री भवन की ओर बोट क्लब पर पूजा करने को नहीं रोका। बताया जा रहा है कि यहां पर केंद्र सरकार में उच्च पदों पर कार्यरत पूर्वांचल के अधिकारी व दिल्ली पुलिस के अधिकारी अपने परिवार समेत कारों में पूजा करने आए, वहीं दिल्ली पुलिस ने उद्योग भवन की ओर बोट क्लब पर श्रद्धालुओं को पूजा नहीं करने दी, जबकि यहां पर श्रद्धालुओं पूजा करने की पूरी तैयारी कर ली थी।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »