N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

Delhi: हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह पर मनाई गई दिवाली

दिल्ली की ऐतिहासिक निजामुद्दीन दरगाह पर दिवाली के मौके पर दीये जलाए गए। इस मौके पर मुस्लिम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. शुजात अली कादिर ने कहा कि त्योहार अलग अलग धर्म और जाति के लोगों को करीब लाता है और दिवाली का लंबा इतिहास रहा है लोगों को आपस में जोड़ने का।

नजिम निजामी के मुताबिक हिंदू यहां हर साल दीये जलाने आते हैं। दरगाह पर दीये जलाने के बाद वो लोगों को मिठाई भी बांटते हैं। यहां के स्थानीय लोग इसे ईद-ए-चरागन कहते हैं।

उन्होंने बताया कि दरगाह पर दिवाली मनाने की परंपरा उतनी ही पुरानी है, जितनी की ये दरगाह है। हालांकि दरगाह स्वयं इसे आयोजित नहीं करता है। हिंदू भाई खुद यहां आते हैं और दीये जलाकर लोगों को मिठाई बांटते हैं। यहां के स्थानीय लोग भी दीये जलाने में मदद करते हैं। लोग अपने अपने घर जाते वक्त एक या दो दीये साथ लेकर जाते हैं, उनका मानना है कि इन दीयों में दरगाह का आशीर्वाद है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »