N/A
Total Visitor
39.1 C
Delhi
Thursday, August 7, 2025

मल्लिकार्जुन खरगे या शशि थरूर? शाम तक परिणाम आने की उम्मीद

Congress President Poll Results 2022 News in Hindi: कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े। वोटों की गिनती जारी है। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट गौरव गोगोई भी मुख्यालय पहुंचे हैं।

सोमवार को हुआ था मतदान

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्तूबर) को मतदान किया था।

खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा

मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।

खरगे या थरूर, कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? वोटों की गिनती शुरू

कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े। वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों के सभी सीलबंद मतपेटियों को पार्टी कार्यालय के एक स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »