N/A
Total Visitor
29.9 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

मुंबई: लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय उसी के साथ बदसलूकी की।

महिला ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया। सोशल मीडिया में बात आने के बाद लोगों ने पुलिस पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 43 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिहारीलाल यादव को मध्य मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से पकड़ा है। आरोपी बिहारीलाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड है जिसे अक्टूबर 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था।

घटना बुधवार सुबह की है जब महिला वकील कॉटन ग्रीन स्टेशन से हार्बर लाइन ट्रेन से जोगेश्वरी स्टेशन जा रही थी। तभी आरोपी यादव महिला प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार हुआ और महिला को अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा। प्राथमिकी के अनुसार जब ट्रेन जोगेश्वरी स्टेशन पर रुकी तो वह भाग गया।

अधिकारी ने कहा कि जीआरपी ने चार टीमों का गठन किया, जिसमें से एक टीम ने आदतन अपराधियों की जांच की। जांच के दौरान यादव की फोटो शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए विवरण से मेल खाती थी। जीआरपी की एक टीम बाद में पड़ोसी ठाणे जिले के कलवा में यादव के घर गई। जिसके बाद मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से गिरफ्तार किया गया।

महिला ने ट्वीट कर बताया कि मैं रोते हुए अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन गई। वहां पर थाने में मौजूद पुलिस प्रभारी से बात की और महिला कांस्टेबल को बुलाने को कहा। उन्हें बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई है। पीड़िता ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुलिस कर्मी ने मुझसे पूछा कि छेड़खानी क्या होती है।

 

महिला ने आरोप लगाया कि उसे घटना को तीन-चार बार बताने के लिए कहा गया था और आखिरकार अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में तीन घंटे के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। बाद में जीआरपी ने खेद जताया। ट्वीट कर जीआरपी ने कहा कि महोदया, आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। जांच चल रही है और हम पूरे दिन आपके सहयोग की सराहना करते हैं। रेलवे पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला से पुलिस अधिकारियों के गलत व्यवहार को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »