जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलट एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, पायलटों की हड़ताल के चलते 800 उड़ानों के रद्द होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने के कारण करीब 1.30 लाख यात्री प्रभावित होंगे।