महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिंदे गुट व भाजपा खेमे से नौ-नौ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे कैबिनेट में आज 18 नए मंत्री शामिल हो गए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंच चुके हैं। उनके साथ अन्य साथी विधायक भी हैं। इसके अलावा विपक्ष के नेता अजीत पवार भी राजभवन पहुंचे हैं। थोड़ी ही देर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।