N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

भारत के सबसे बड़े फिल्म महोत्सव का इंतजार खत्म, इसी महीने आयोजित होगा फिल्‍मों का महापर्व

कोविड-19 महामारी के चलते 51वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव उर्फ इफ्फी (आईएफएफआई) टल गया था। फिल्‍म प्रशंसकों को इसका लंबा इंतजार करना पड़ा। खैर अब इंतजार खत्‍म हो चुका है। आईएफएफआई का आयोजन 16 से 24 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के लिए भारतीय पैनोरमा फिल्मों की सूची की घोषणा कर दी गई है। सूची के मुताबिक इस बार फीचर श्रेणी में क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का दबदबा रहेगा जबकि गैर-फीचर फिल्मों की श्रेणी में भी क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने वाली हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में 20 गैर-फीचर और 23 फीचर फिल्मों के नामों के बारे में जानकारी दी। यह सभी फिल्में महोत्सव में दिखाई जाएंगी। इस बार महोत्सव में बांग्लादेश ‘कंट्री इन फोकस’ देश रहेगा। इस आयोजन में ‘कंट्री इन फोकस’ देश की सिनेमाई उत्कृष्टता और योगदान के बारे में बात की जाती है, इसलिए ‘कंट्री इन फोकस’ देश होना एक उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है।

क्यों खास माना जा रहा है यह महोत्सव

गोवा में आयोजित होने वाले इस वार्षिक महोत्सव की चर्चा दुनियाभर में रहती है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लोग भारत आते हैं। इस महोत्सव को भारत का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव माना जाता है। फिल्म सराहना सत्र, प्रश्नकाल सत्र, विश्व की पैनोरमा फिल्मों का प्रदर्शन, मास्टर क्लास, संवाद सत्र, फीचर फिल्म की प्रदर्शनी और ‘थॉमसन विंटरबर्ग’ की फिल्म ‘अनदर राउंड’ की प्रदर्शनी आदि मिलकर इस बार इस आयोजन को खास बनाने वाले हैं। साथ ही आपको बता दें कि इस साल यह पूरा महोत्सव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

आयोजन के आगाज से बॉलीवुड में आई बहार

वैश्विक तौर पर इस महोत्सव को बहुत खास माना जाता है। बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इस महोत्सव की सराहना करना नहीं भूलते हैं। हाल में मशहूर अभिनेता अनील कपूर ने ट्वीट कर कहा – ‘वर्ष का यह समय फिर से इतना गौरवान्वित करने वाला है। इफ्फी ने हमेशा दुनियाभर में भारतीय सिनेमा के झंडे को बुलंद किया है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।’

फिल्म अभिनेता अनूपम खैर ने भी ट्विटर पर इस महोत्सव के बारे में लिखा – ‘दोस्तों इफ्फी सिर्फ देश में ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इफ्फी का आयोजन 16 से 24 जनवरी के बीच है। बेसब्री से इंतज़ार। टीम को शुभकामनाएं।’ साथ ही अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने ट्वीट किया – ‘भारत का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव 16 से 24 जनवरी 2021 को शुरू होने वाला है इसके 51वें संस्करण के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’

पिछले साल क्यों नहीं हो पाया था आयोजन

हर साल इस महोत्सव का आयोजन 20 से 28 जनवरी के बीच किया जाता है। लेकिन पिछले साल कोरोना संक्रमण महामारी की वजह से इफ्फी का आयोजन नहीं किया गया था। तब से ही दुनियाभर में इस उत्सव के 51वें आयोजन का इंतज़ार किया जा रहा था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »