नांगलोई से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे भाई- बहन को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बायकलां, छर्रा, अलीगढ़ निवासी जोगिंदर सिंह और बहन कमलजीत सिंह उर्फ कमलेश के रूप में हुई है। वर्ष 2009 में दिल्ली की अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। तभी से आरोपी दिल्ली, लोनी, पलवल, गाजियाबाद व दूसरे स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। नांगलोई पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।