N/A
Total Visitor
29.5 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

BSEB 10th Result 2022- जानें कब जारी होंगे बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे

BSEB 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्द ही दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक दसवीं के परिणाम मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, अब तक बोर्ड ने तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।
BSEB 10th Exams 2022

2 of 5

BSEB 10th Result 2022: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी की ओर से 8 मार्च, 2022 को कक्षा दसवीं की उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी।
BSEB 10th Exams 2022

3 of 5

BSEB 10th Result 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

1. सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

BSEB 10th Exams 2022

4 of 5

BSEB exams 2022: 12वीं के परिणाम हो चुके जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 16 मार्च, 2022 को बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 80.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक था। तो वहीं सभी संकायों में लड़कों ने टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद से ही दसवीं कक्षा के छात्र भी बेसब्री से परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
BSEB 10th Exams 2022

5 of 5

BSEB exams 2022: 12वीं कंपार्टमेट के लिए आवेदन शुरू
बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो भी छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट inter22spl.biharboardonline.com पर 30 मार्च से पहले तक जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »