N/A
Total Visitor
29.5 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

दिल्ली कैपिटल्स टीम की बस पर हमला, पांच-छह अज्ञातों के खिलाफ FIR दर्ज

आईपीएल 2022 में मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाएंगे। इसके लिए सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं। हालांकि, उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है। मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पांच-छह अनजान लोगों ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने इन सभी पांच छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोलाबा पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ट्रांसपोर्ट विंग के उपाध्यक्ष प्रशांत गांधी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने इन सभी पर आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची।

मनसे के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप
यह घटना ताज होटल के आसपास की बताई जा रही है। दरअसल, आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया है। वहीं, मनसे के कार्यकर्ताओं की मांग है कि ये कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई और मनसे के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। मनसे राज ठाकरे की पार्टी है।

आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी
इस साल आईपीएल में 65 दिनों में 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे। यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और वॉनखेड़े मैदान में मैच होंगे।

दिल्ली अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत सकी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »