N/A
Total Visitor
37.2 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

कई स्वास्थ्य समस्याओं का घरेलू उपचार घी, आइए जानते हैं किन किन चीजों में है यह लाभकारी?

वर्षों से घी, हमारे किचन का अभिन्न हिस्सा रही है। व्यंजनों के स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज के लिए इसे प्रयोग में लाया जाता रहा है। घी को तमाम पोषक तत्वों और विटामिन्स का स्रोत माना जाता है जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में भी घी का स्थान काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में आपने भी घी के लाभ के बारे में सुना होगा।

घी के सेवन से कई आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं, जो इसे आयुर्वेद के सबसे मूल्यवान खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि घी विटामिन ए, विटामिन-ई और विटामिन-के से भी भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट की मात्रा भी पाई जाती है जो इसे सेहत के लिहाज से काफी खास बनाती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन  स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में घी का सेवन करना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है?

जिन लोगों को अक्सर पाचन तंत्र से संबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं, उनके लिए घी का सेवन सबसे बेहतर घरेलू इलाज हो सकता है। घी ब्यूटिरिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है, जो आंतों की दीवारों को मजबूत बनाने में मदद करता है। घी में मौजूद एसिड, मेटाबॉलिज्म और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। दैनिक आहार में घी को शामिल करने से शरीर में सूजन को कम करने और पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को गर्म दूध में एक चम्मच घी और एक चुटकी हल्दी मिलाकर सोने से पहले सेवन करने से लाभ मिल सकता है।

अगर आप भी अक्सर खांसी-जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं तो घी का सेवन करना आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। हल्के गुनगुने घी की  कुछ बूंदें नाक में डालने से सर्दी, खांसी और बंद नाक की समस्या में लाभ मिल सकता है। यह सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत दिलाने में भी मददगार है

अगर आपके बाल भी रूखे और अस्वस्थ बने रहते हैं तो घी इसमें आपकी मदद कर सकती है। दो बड़े चम्मच घी में एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल और कोल्ड प्रेस्ड नारियल का तेल मिलाकर इसे गर्म करें और बालों में लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे धो लें। घी में मौजूद मिल्क प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत करने और खोई हुई चमक को वापस लाने में सहायक है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »