त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को त्रिपुरा से भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने विधानसभा से इस्तीफा इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने भी इस्तीफा दिया है। दोनों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ दिया है। सूत्रों की माने तो दोनों ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।