N/A
Total Visitor
33.3 C
Delhi
Saturday, July 5, 2025

डिफेंस एक्सपो 2022 से पहले रक्षा मंत्रालय की ओर से आठ वेबिनारों का आयोजन

रक्षा मंत्रालय 10 से 13 मार्च, 2022 तक गांधीनगर, गुजरात में प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्‍सपो के 12वें संस्‍करण का आयोजन कर रहा है। यह विशाल अंतर्राष्‍ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी थल, वायु, नौसैनिक, आंतरिक गृह सुरक्षा और इलेक्‍ट्रॉनिक प्रणालियों पर ध्‍यान केंद्रित करेगी।

यह आयोजन रक्षा उद्योग की कंपनियों को प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी निर्णय लेने में समर्थ लक्षित दर्शकों के समक्ष अपनी क्षमताओं, उत्‍पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का विशिष्‍ट अवसर प्रदान करता है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ की नीतिगत पहल के साथ भारत सरकार का मानना है कि भारत में अपने अनेक मित्र देशों के लिए समग्र रक्षा समाधानों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने का अपार सामर्थ्‍य मौजूद है।

डिफेंस एक्‍सपो 2022 का थीम

डिफेंस एक्‍सपो 2022 का थीम “भारत-उभरता रक्षा विनिर्माण केंद्र (इंडिया – द इमर्जिंग डिफेंस मैन्‍युफेक्‍चरिंग हब)” है। डिफेंस एक्‍सपो से पहले 20 जनवरी, 2022 से 24 फरवरी, 2022 तक 8 वेबिनारों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इनमें विशिष्‍ट हस्तियां और प्रमुख वक्‍ता भाग ले रहे हैं। डिफेंस एक्‍सपो वेबिनार अग्रणी विषयों पर आधारित हैं और उनका प्रसारण दुनिया भर में किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी यहां

इन वेबिनारों, इनके कार्यक्रम, वक्‍ताओं का परिचय और प्रत्‍येक वेबिनार सत्र में भाग लेने संबंधी लिंक डिफेंस एक्‍सपो की वेबसाइट (https://defexpo.gov.in) पर उपलब्‍ध कराए गए हैं।

इन वेबिनार का सीधा प्रसारण रक्षा उत्पादन विभाग के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है और इन वेबिनार की रिकॉर्डिंग डिफेंस एक्सपो 2022 वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »