N/A
Total Visitor
33.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

फलों का सेवन कर किया जा सकता है कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित

शरीर के लिए कुछ चीजों को जितना आवश्यक माना जाता है, उसकी अनियंत्रित मात्रा उतनी ही हानिकारक भी हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल के साथ भी ऐसा ही है। कोलेस्ट्रॉल, रक्त में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल के स्तर का बढ़ना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है, हृदय रोग उनमें से एक है।

क्या आप भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को लेकर परेशान हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को इसको नियंत्रित करने के उपाय करते रहने चाहिए जिससे शरीर में गंभीर रोगों के खतरे को कम किया जा सके। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ प्रकार के फलों का सेवन करना इसमें आपकी मदद कर सकता है। हालांकि फलों का सेवन भी कम मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज की अधिकता होती है जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ फलों को बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना कोलेस्ट्रॉल की समस्या में काफी फायदेमंद हो सकता है।

सेब को लेकर आपने एक पुरानी कहावत सुनी होगा। ‘रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो’। कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में भी सेब का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इस फल को पेक्टिन नामक यौगिक का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना एक सेब का सेवन करना आपके लिए और भी कई तरीके से लाभदायक हो सकता है।

सर्दी के मौसम में विभिन्न प्रकार के खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। ये फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन के अलावा, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकते हैं। विटामिन सी वाली चीजों का नियमित रूप से सेवन करना कोरोना के इस दौर में आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

अध्ययनों में पता चलता है कि अंगूर खाना वजन कम करने वाले लोगों को लिए विशेष लाभदायक हो सकता है, पर क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी इसे बहुत ही लाभदायक माना जाता है। अंगूर में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसे कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में काफी लाभदायक माना जाता है।

एवोकैडो असाधारण पोषक तत्व वाले फल माने जाते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का समृद्ध स्रोत माने जाने वाला यह फल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल वाले जिन लोगों ने रोजाना एक एवोकैडो खाया, उनका कोलेस्ट्रॉल का स्तर आसानी से नियंत्रित हो गया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »