N/A
Total Visitor
29.6 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

मुंबई में आज से 7 जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में संक्रमण को और अधिक रफ्तार दे दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दो महानगरों में एक ही दिन में केस दोगुने हो गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर हो गई है। एक दिन में 923 मामले आने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। यहां संक्रमण दर भी 1.29 फीसदी दर्ज किया गया। इन सब के बीच पंजाब राज्य में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने कई राज्य सरकारों की टेंशन बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आज से सात जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया है।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »