N/A
Total Visitor
38.8 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को चाकू से गोदा, मनचले ने सात सेकेंड में 10 बार किया वार

बिहार के गोपलगंज जिले से एक हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। जिले के माझा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में स्कूल से घर आ रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर गांव के ही दो मनचलों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

सनकी मनचले सात सकेंड के भीतर उसपर  दस बार चाकू से वार कर दिया। पीड़िता लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन बचाने के लिए उसे कोई आगे नहीं आया। जख्मी हालत में छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक छात्रा की हालत गंभीर है।

परिजनों के अनुसार, पीड़िता मकतब स्कूल में 8वीं क्लास की छात्रा है। वह रोज अपने गांव से आरोपी के गांव में पढ़ने जाती थी। गुड्डा नाम का एक लड़का उसे आए दिन परेशान कर रहा था। इसको लेकर कई बार छात्रा के परिजनों ने उसके घरवालों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

स्कूल से लौटते समय हुई वारदात

रविवार को भी छात्रा जब पढ़ने के लिए प्रतापपुर जा रही थी, तभी उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर पहले तो वह शांत हो गया। इसके बाद छात्रा के घर लौटने वाले रास्ते पर पहले से ही घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी।

उस पर सनकी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़िता की दोनों सहेलियां डर से मौके से फरार हो गई। वहीं, पीड़िता वहां जान की भीख मांगती रही,लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »