खेत पर पानी लगाने जा रहे किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली किसान के पेट में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला एत्मादपुर के थाना क्षेत्र खंदौली के गांव पुरा लोधी का है। रविवार सुबह आलू के खेत में सिंचाई करने जा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
किसान रामचंद्र अपने खेत में सिंचाई करने जा रहे थे, तभी कुछ बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी। रामचंद्र के पेट में गोली लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और घायल अवस्था में रामचंद्र को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया हैं।