दिल्ली,के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर पहुंचीं सोनिया गांधी स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

0
230

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इन दिनों अस्वस्थ्य चल रहे हैं। यही कारण है कि वे कांग्रेस की कई बैठकों में भी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित उनके आवास पर पूर्व पीएम का हालचाल जानने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी गुरुवार शाम को मनमोहन सिंह के घर पहुंची और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 

डेंगू बुखार के कारण एम्स में थे भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 13 अक्तूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। कई दिन भर्ती रहने के बाद उन्हें 31 अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने सभी चिकित्साकर्मियों का आभार प्रकट किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here