बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ मालदीव से वापस लौट आये हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का जन्मदिन मनाकर बुधवार को मालदीव से वापस मुंबई लौट आये हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या राय एयरपोर्ट पर ब्लैक पैंट के ऊपर लॉन्ग ब्लैक टॉप पहने हुए दिखीं और उनकी बेटी आराध्या ने हुडी और स्वेटपैंट पहना हुआ था। वहीं, अभिषेक बच्चन ने सफेद स्वेटशर्ट और जींस पहनी हुई थी। तीनों फेस मास्क पहने हुए दिखे।
गौरतलब है कि इससे पहले अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी थी। ऐश्वर्या ने भी बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थी। ऐश्वर्या राय ने लिखा था, मेरी परी आराध्या का 10वां जन्मदिन। अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे आपकी मां कहती हैं कि आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते है’। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।
गौरतलब है कि आराध्या बच्चन का 10वां जन्मदिन 16 नवंबर को था। वह अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन से पहले ही मालदीव पहुंच गई थीं। जहां इस बार उनका जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ है। अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 13 नवंबर को मुंबई से मालदीव के लिए गये थे। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। 16 नवंबर 2011 को आराध्या पैदा हुई। अभिनेता अनुपम खेर, बिपाशा बसु, सुनीता गोवारिकर, फिल्म निर्माता बंटी वालिया और आराध्या की चचेरी बहन नव्या नवेली नंदा ने भी अभिषेक बच्चन की पोस्ट के नीचे कमेंट करके आराध्या बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।