N/A
Total Visitor
31 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं पर बवाल!

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं होने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, कई लोग विराट से इस मामले पर नाराज हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वन8 कम्यून नाम का एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। दिल्ली, कोलकाता और पुणे में इस रेस्टोरेंट की ब्रांच हैं। विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर आरोप लगे हैं कि यहां LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

“LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री…विराट पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं. उनकी जोमेटो लिस्टिंग कहती है कि स्टैग के लिए उनके रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। हमने 2 सप्ताह पहले उनको मैसेज किया था। उनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने उनके रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने हमें फ़ोन पर बताया कि रेस्टोरेंट में प्रवेश केवल सिसजेंडर विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं के समूहों के लिए है। समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों को एंट्री नहीं है। ट्रांस महिलाओं को उनके कपड़ों के अनुसार एंट्री दी जाती है। रेस्टोरेंट की दिल्ली शाखा ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया. रेस्टोरेंट की कोलकाता वाली ब्रांच ने हमें बताया कि यहां सबकी एंट्री है। हालांकि, उनका ज़ोमेटो बुकिंग पेज कुछ और कहता है. भारत में ऐसे फैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में LGBTQ के साथ भेदभाव आम है, और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं।”

आप विराट कोहली से और क्या उम्मीद लगा सकते हैं? विराट बस भाषणों में प्रगतिशील हैं, लेकिन, अमल में नहीं। क्या विराट और अनुष्का इस होमोफोबिक फैसले पर कुछ कहेंगे?”

सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर पूरी तरह से निराधार है। इस खबर में कोई दम नहीं है। मीडिया ने वन 8 कम्यून रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से जब बात की तो रेस्टोरेंट ने LGBTQ समुदाय के साथ भेदभाव और एंट्री ना देने की बात को सिरे से नकार दिया और उसे गलत बताया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »