N/A
Total Visitor
27.8 C
Delhi
Monday, August 4, 2025

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। अरविंदर सिंह दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और विधायक भी रह चुके हैं। सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोदी श्मशान में दोपहर 12 बजे होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अरविंदर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा मैं अरविंदर सिंह के असमय निधन से चकित हूं। उन्होंने अपनी विधानसभा में काफी काम किया, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त ने कहा कि अरविंदर सिंह स्कूल में मेरे सीनियर थे, वह काफी साधारण औ दिल के अच्छे व्यक्ति थे। उन्होंने दिल्ली क्रिकेट का भी प्रतिनिधित्व किया था।

बता दें कि अरविंदर सिंह दिल्ली के देओली विधानसभा सीट से 2008 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि अरविंदर सिंह कुछ समय के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ भी जुड़े रहे थे।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »