बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिये हैं। गौरतलब है कि राज कुंद्रा इसी साल जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर से दूरी बनाते हुए अपने अकाउंट हटा दिये हैं। जब तक राज कुंद्रा का नाम पोर्न केस में नहीं आया था उस वक्त तक वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।
वह अपने अकाउंट पर शिल्पा शेट्टी के भी वीडियोज शेयर करते रहते थे। इसके अलावा, परिवार के साथ फोटोज भी शेयर किया करते थे। लेकिन पोर्न केस में रिहाई के बाद से वह सोशल मीडिया से दूर हो गये थे। उन्होंने इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ भी शेयर नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने अपने अकाउंट ही हटा लिये हैं। उन्हें जुलाई में अश्लील सामग्री को फिल्माने और उसके वितरण को लेकर गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पोर्नोग्राफी केस का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। हालांकि, सितंबर को उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।