एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मॉर्डन होने के साथ ही एक धार्मिक इंसान भी हैं। वह अपने घर पर अक्सर सभी त्योहार मनाती और पूजा-पाठ करती हैं।
देशभर में इन दिनों नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी अपने घर में पूजा-पाठ करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। इसी क्रम में आज महाअष्टमी के मौके पर अभिनेत्री ने अपने घर पर पूजा की। साथ ही अभिनेत्री ने घर पर कन्या भोज का आयोजन भी किया। शिल्पा ने इस पूजन कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। कन्या पूजन में अभिनेत्री ने बच्चों को माता की लाल चुनरिया पहनाई। ‘जय माता दी’ लिखी इन चुनरी में बच्चे काफी प्यारे लग रहे थे। कन्या पूजन में आए बच्चों को शिल्पा ने हलवा, चना और पूरी भी खिलाई। फोटोज में बच्चों को अभिनेत्री खुद खाना परोसते नजर आईं।