N/A
Total Visitor
34.2 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

भुना हुआ चना खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद

अक्सर आपने लोगों को स्प्राउट के रूप में चने का सेवन करते हुए देखा होगा, पर क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए भुना हुआ चना खाना भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेट की समस्या हो या बढ़े हुए वजन की दिक्कत, भुने चने खाने से कई सारी समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती हैं उन्हें आहार विशेषज्ञ भुने हुए चने के साथ गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं। हेल्दी स्नैक के रूप में भुने हुए चने खाने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं।

भुने हुए चने खाने के फायदे
आहार विशेषज्ञ डॉ अर्चना बताती हैं, भुना हुआ चना न केवल वजन को कम करने में मदद करता है साथ ही यह तमाम स्वास्थ्य लाभ वाले गुणों से भी भरा होता है। भुना चना देश में सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक स्नैक्स में से एक है। भुने हुए चना में अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो लंबे समय तक आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने के साथ पाचन में सुधार कर सकता है। यह दोनों स्थितियां वजन कम करने में सहायक हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो इसे काफी लाभदायक बनाती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
भुने हुआ चने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक उपयुक्त आहार माना जा सकता है। शुगर के रोगियों को आहार में भुने हुए चने को शामिल करना चाहिए।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद
गैस और अपच जैसी पेट संबंधित समस्याएं दूर करने में भुना हुआ चना खाना फायदेमंद हो सकता है। चूंकि यह फाइबर से युक्त आहार माना जाता है जोकि पेट की समस्याओं में काफी लाभदायक हो सकता है। जिन लोगों का पेट ठीक से साफ न होता हो उन्हें भुना हुआ चना खाने से लाभ मिल सकता है।

 

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »