N/A
Total Visitor
27.4 C
Delhi
Saturday, August 9, 2025

मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह को कोर्ट ने इस मामले में लगाई फटकार

मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था इसी सिलसिले में उन्हें आज तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था। मगर दूसरी बार हनी सिंह ने चिकित्सा कारणों का हवाला देकर कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए जिसके कारण कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने कहा, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।’

नाराजगी जताते हुए अदालत ने सिंह के वकील से कहा, ‘हनी सिंह कोर्ट के सामने आज दूसरी बार पेश नहीं हुए, ना ही मैंने अपनी आय का हलफनामा दाखिल किया है और ना ही वह अपनी दलीलों के साथ तैयार हैं मजिस्ट्रेट ने हनी सिंह को अदालत में  पेश होने का होने का एक आखरी मौका दिया|

हनी सिंह की पत्नी शालनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत उनसे मुआवजे के तौर पर 20 करोड़ रुपये मांगे हैं।

सिंह की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ईशान मुखर्जी ने शालिनी की शिकायत का जवाब दाखिल किया। उन्होंने अदालत को बताया कि वह  शालिनी तलवार पहले अपनी सारी ज्वेलरी ले जा चुकी हैं और 15 दिनों तक अपने नोएडा में स्थित ससुराल में रहने आ सकती हैं

मुखर्जी ने कहा, ‘हम उन्हें रखने के लिए तैयार हैं। हम एक दीवार बनाएंगे जो 15 दिनों में बन जाएगी।’ उन्होंने कहा कि सिंह के पास दो प्रॉपर्टी हैं जिनकी कीमत चार करोड़ है। इसमें से एक प्रॉपर्टी शालिनी तलवार की है।  23 जनवरी, 2011 को हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह ने शालिनी तलवार के साथ शादी की थी।

अपनी याचिका में तलवार ने बताया है कि पिछले 10 वर्षों में सिंह ने किस तरह से उनका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा दिया है। 38 साल की शालिनी ने दावा किया है कि उन्हें अपने पति और उनके परिवार के हाथों शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण से गुजरना पड़ा है। तलवार ने आरोप लगाया है कि सिंह और उनके परिवार ने उसे इस हद तक मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया कि वह खुद को कठपुतली मानने लगीं थीं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »