सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नाम की सिफारिश किए जाने में एक नाम जस्टिस हिमा कोहली का है। जस्टिस कोहली तेलेंगाना हाई कोर्ट की मुख्यन्यायाधीश है और वो 1 सितंबर को रिटायर होने वाली है।
अब रिकमेंडेशन हो जाने पर वो सुप्रीम कोर्ट की जज हो जाएंगी। तब उनकी सेवानिवृति की उम्र 65 वर्ष हो जाएगी। क्योकि SC में जजो के रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष तय की गई है।
जबकि हाई कोर्ट्स में जजो के रिटायर होने की उम्र 62 वर्ष है।
कॉलेजियम के द्वारा 9 जजो की न्युक्ति इस मामले में खास है कि कोलेजियम की सिफारिश किए गए जजो में 3 महिला जजो को सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर नियुक्त किया गया है उनमें से एक जस्टिस B V नागरत्ना है जो कि देश की महिला CJI बन सकती है। वर्ष 2027 में देश की पहली महिला CJI बन जाएंगी।
2012 में जस्टिस नागरत्ना ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विनियमित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए एक निर्णय दिया।
“जबकि किसी भी प्रसारण चैनल के लिए सूचना का सच्चा प्रसार एक आवश्यक आवश्यकता है।
ब्रेकिंग न्यूज’, ‘फ्लैश न्यूज’ या किसी अन्य रूप में सनसनीखेज पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 24 जज है। हाल ही में जस्टिस नवीन सिन्हा SC से सेवानिवृत्त हो जाने से एक संख्या और कम हो गई।
इन 9 जजो की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुंल जजो की संख्या 33 हो जाएगी। जो कि मौजूदा जजेस की स्ट्रेंथ 34 से एक कम रह जाएगी।
जहा 1978 में SC में जजो की संख्या 18 थी। 8 साल बाद 1986 में SC में 8 जज और नियुक्त किए गए, जिसके बाद जजो की संख्या को 26 हो गई।
वही 2009 में इनकी संख्या बढ़ कर 31 तक हो गई थी।
इसके 10 साल बाद 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जजो की संख्या को तीन और बढ़ा कर और बढ़ाया गया, जो कि तक 34 तक पहुँच गई थी।