N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Monday, August 4, 2025

कानपुर की ठंड ने दार्जिलिंग, नैनीताल को भी मात दे दी ,न्यूनतम तापमान पंहुचा 4.2 डिग्री सेल्सियस

दिसंबर में सितम बरसा रही सर्दी से लोग कांप रहे हैं। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि कानपुर की रात लंदन, नैनीताल, दार्जिलिंग और देहरादून से भी ज्यादा ठंडी है। न्यूनतम तापमान लगातार गिरते हुए रविववार को 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि बर्फबारी वाले शहरों में गिने जाने वाले शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। हालांकि इन शहरों में दिन का तापमान कानपुर की अपेक्षा काफी कम है। इससे दोपहर में कड़कड़ाती सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। 

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ाना शुरू कर दिया है। मैदानी इलाकों में पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 तो न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से कम हैं। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.6 था। पिछले 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि इसी तरह हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा की रफ्तार कम होते ही कोहरा पड़ने की संभावना है। क्योंकि यहां नमी पहले से मौजूद है और तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा है। कोहरा पड़ते ही तापमान गिरेगा और सर्दी में इजाफा होगा। 

रविवार को रहा ये न्यूनतम तापमान

शहरतापमान
लंदन            6 डिग्री सेल्सियस
नैनीताल7 डिग्री सेल्सियस
जम्मू6 डिग्री सेल्सियस
देहरादून9 डिग्री सेल्सियस
दार्जिलिंग7 डिग्री सेल्सियस
कानपुर4.2 डिग्री सेल्सियस


लगातार गिर रहा कानपुर का तापमान

दिनअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
गुरुवार20.4 डिग्री सेल्सियस8.2 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार19.0 डिग्री सेल्सियस6.4 डिग्री सेल्सियस
शनिवार21.2 डिग्री सेल्सियस5.6 डिग्री सेल्सियस
रविवार20.6 डिग्री सेल्सियस4.2 डिग्री सेल्सियस


मैदानी भागों के 10 सबसे ठंडे शहर

शहरतापमान
चुरू, राजस्थान(-0.1)
अमृतसर, पंजाब0.6
भीलवाड़ा, राजस्थान1.6
नारनौल, हरियाणा2.2
करनाल, हरियाणा2.3
चित्तौड़गढ़, राजस्थान2.5
फुरसतगंज, उत्तर प्रदेश2.6
बरेली, उत्तर प्रदेश2.8
हिसार, हरियाणा2.8
लुधियाना, पंजाबॉ2.8
newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »