टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत के लिए शुक्रवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहा।
भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारत के लिए गुजरंत सिंह ने 2 गोल किए। वहीं महिला हॉकी टीम ने भी आयरलैंड को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है।
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने देश के लिए दूसरा मेडल पक्का किया है।
इसके अलावा बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।