भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हरा सेमीफाइनल में अपनी जगब पक्की कर लगी है। इसके साथ ही बैडमिंटन में भारत का पदक पक्का हो गया है। सुस्त शुरुआत के बाद सिंधु ने लय पकड़ी। पहले गेम में जापान की अकाने यामागुची ने जोरदार टक्कर दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच जबदस्त मुकाबला देखने को मिला। पहला गेम पीवी सिंधु ने 21-13 से जीता। यह गेम 23 मिनट तक चला। दूसरे गेम में सिंधु और यामागुजी में जोरदार टक्कर चली। दोनों के बीच लंबी रैलियां हुईं। दोनों एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में थीं। हैं। फिर यामागुची 20-18 से आगे हो गई हैं। इसके बाद फिर स्कोर 20-20 से बराबर हो गया। इसके ठीक बाद सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए यामागुजी पर बढ़त बनाई।