N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने कृषि कानून के खिलाफ संसद में प्रदर्शन किया

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर दो दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं कांग्रेसी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके इतर नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आज किसान विरोध प्रदर्शन रैली निकाल रहे हैं। बता दें कि लोकसभा की एक भी बैठक अब तक नहीं हो पाई है। राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा जरूर हुई। इस चर्चा में केंद्र सरकार के बयान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, अधिकतर राज्यों ने कहा है कि उनके यहां ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं गई

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा हुई। शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी। इसके चलते कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही एक बार फिर दोपहर दो बजे तक के लिए राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया। 

11:40 AM, 22-JUL-2021
कृषि कानूनों के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर गुरुवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिस कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू करवाया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने जलशक्ति मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछे और जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उत्तर दिए। कांग्रेस के सदस्यों ने ‘काले कानून वापस लो’ के नारे लगाए। उन्होंने तख्तियां हाथ में ले रखी थीं। इनमें से एक तख्ती पर ‘अन्नदाता का अपमान बंद करो, तीनों कृषि कानून रद्द करो’ लिखा था।

सदन में नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘यह सदन चर्चा और संवाद के लिए है। आपको जनता ने तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने के लिए नहीं भेजा है। आप मुद्दे उठाएं, चर्चा करें और जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। आपको चर्चा करने का पूरा समय मिलेगा। तख्तियां दिखाना और नारेबाजी करना है तो आप सदन से बाहर चले जाएं। यह उचित नहीं है।’’ 
11:26 AM, 22-JUL-2021
किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
किसानों द्वारा नए कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी किसानों के प्रदर्शन और आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती है और इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हो, इसके लिए मैंने स्थगन प्रस्ताव को सदन के स्पीकर को दिया है।”
11:23 AM, 22-JUL-2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। 
 

 
11:17 AM, 22-JUL-2021
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 10 मिनट के अंदर ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
 

10:15 AM, 22-JUL-2021
आप सांसद ने कृषि कानूनों को वापस लेने को दिया स्थगन प्रस्ताव
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में कृषि से जुड़े तीन नए कानूनों को वापस लेने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
 

10:10 AM, 22-JUL-2021
लोकसभा: मनीष तिवारी पेगासस पर चर्चा के लिए दिया स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने पेगासस मुद्दे पर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
 

10:07 AM, 22-JUL-2021
राज्यसभा में दोपहर 2 बजे संबोधित करेंगे आईटी मंत्री
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज यानी गुरुवार दोपहर को 2 बजे से राज्यसभा में बोलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान वे पेगासस जासूसी मुद्दे पर भी बोलेंगे। 
 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »