दिल्ली के पालम विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दिनदहाड़े एक घर में मां बेटे की डम्बल मार कर हत्या कर दी गई। घर से ज्वैलरी और सामान भी गायब है। ऐसे में पुलिस को शक है कि हत्या लूट का विरोध करने के चलते की गई है। यही नहीं बदमाश घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मां का नाम बबिता और बेटे का नाम गौरव है। हत्या के वक्त मृतक महिला के पति कृष्ण स्वरूप सुधीर अपने दफ्तर में थे। वे पालम एयरफोर्स स्टेशन में अकाउंटेंट हैं। जब सुधीर शाम करीब सात बजे घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को लहूलुहान पाया और पीसीआर को फोन किया। सुधीर के अनुसार घर से ज्वैलरी और केश गायब है।पुलिस आस पास के सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।